फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक ने पूछा सवाल, क्या एनसीबी अब समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई करेगी

Fri, 27 May 2022 06:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नवाब मलिक इस समय मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में जेल में बंद हैं। उनकी यह टिप्पणी उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए सामने आई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक क्रूज जहाज पर मिले ड्रग्स के कथित मामले में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई। इसके बाद जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को सवाल कि किया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े और उनकी 'निजी सेना' के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


मलिक इस समय मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में जेल में बंद हैं। उनकी यह टिप्पणी उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए सामने आई। ट्वीट में कहा गया, 'अब जब आर्यन खान और पांच अन्य को क्लीन चिट मिल गई है। क्या एनसीबी समीर वानखेड़े, उनकी टीम और उनकी प्राइवेट आर्मी के खिलाफ कार्रवाई करेगी या फिर दोषियों को बख्श देगी?'

विज्ञापन


मलिक ने खड़े किए थे वानखेड़े की छापेमारी पर सवाल 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक पहले व्यक्ति थे जिन्होंने समीर वानखेड़ की ओर से की गई छापेमारी पर सवाल उठाए थे। उस वक्त वानखेड़े मुंबई में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर के पद पर थे। यह छापेमारी पिछले साल अक्तूबर में एक क्रूज जहाज पर की गई थी। मामले में आर्यन खान और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


समीर वानखेड़े के खिलाफ छेड़ा था मलिक ने अभियान
नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ एक अभियान छेड़ा था और आरोप लगाया था कि आर्यन को केवल इसलिए फंसाया जा रहा है ताकि उसके पिता (शाहरुख खान) से वसूली की जा सके, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। इसके साथ ही मलिक ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी वानखेड़े के जाति प्रमाणपत्र की सत्यता पर भी सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें