फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ बोले- बीएसएफ व स्थानीय पुलिस में तनाव पैदा कर रहीं ममता बनर्जी, देश की सुरक्षा के लिए काम करते हैं सुरक्षा बल 

Sat, 11 Dec 2021 01:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह तय हो गया है कि बीएसएफ 50 किलोमीटर के दायरे में काम करेगा इसके बाद भी ममता बनर्जी 15 किलोमीटर का दायरा बताकर समस्या उत्पन्न कर रही हैं। 
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को लेकर ममता बनर्जी की टिप्पणी के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। अधिकार क्षेत्र के संबंध में निर्णय लिया गया है कि बीएफएस 50 किमी की सीमा में काम कर सकेगा। इसके बावजूद ममता बनर्जी 15 किमी के अधिकार क्षेत्र की बात करके स्थानीय पुलिस और बीएफएस के बीच तनाव उत्पन्न करना चाहती हैं। इससे पहले भी राज्यपाल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित बड़ा खतरा बताया था। 

विज्ञापन


दरअसल, कथित तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से राज्य पुलिस को निर्देश जारी किए गए थे कि राज्य पुलिस यह सुनिश्चित करे कि बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन न कर पाए। इसको लेकर धनखड़ की ओर से ममता बनर्जी को एक पत्र भी लिखा गया था और इसे संघीय राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया था। 

सरकार ने नहीं दिया कोई जवाब
राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में हावड़ा नगर निगम के विभाजन को लेकर फैसला किया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय मुझे लेना है। मैंने 24 नवंबर को ममता बनर्जी सरकार से बिल के बारे में पूछताछ की थी, लेकिन उनकी ओर से अबतक कोई जवाब नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें