फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम हवाई अड्डे में जगनमोहन रेड्डी पर हमला, घायल

Thu, 25 Oct 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
विज्ञापन
jagan mohan reddy
विज्ञापन

युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन मोहन रेड्डी पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। उनकी बांह पर विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर चाकू मारा गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 


अधिकारियों के अनुसार जगन ने एक युवक को अपने पास आने की इजाजत दी क्योंकि उसने राजनेता के साथ एक सेल्फी का आग्रह किया था। उन्होंने कहा, 'युवक ने जगन से पूछा की क्या अगले साल होने वाले चुनाव में वाईएसआरसीपी 160 सीटों पर जीत दर्ज कर पाएगी। सेल्फी खिंचवाने के बाद वह मुड़ा और आमतौर पर मुर्गों की लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से उनपर हमला कर दिया। युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।' 
विज्ञापन


हालांकि वाईएसआरसीपी के नेताओं का आरोप है कि सुरक्षा अधिकारियों ने बिना ठीक तरह से जांच किए युवक को विश्राम लाउंज में जाने की इजाजत दे दी। पार्टी की विधायक रोजा सेल्वामणि ने कहा, 'जब आप अपने साथ एक नेल कटर तक नहीं ले जा सकते हैं तो यह युवक कैसे लाउंज के अंदर धारदार हथियार लेकर दाखिल हो गया।' उन्होंने सत्ताधारी टीडीपी पर जगन की सुरक्षा में चूक होने का आरोप लगाया।

गृहमंत्री एनसी राजप्पा ने विपक्षी नेता जगमोहन रेड्डी पर हुए हमले के बारे में कहा कि हमलावर की पहचान हवाई अड्डे के कर्मचारी के तौर पर हुई है। उसने रेड्डी से पहले सेल्फी का आग्रह किया और फिर उनपर हमला कर दिया। उसे हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। 

इस मामले पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, 'जगन रेड्डी पर हुए हमले से चौंक गया हूं। सभी एजेंसियों से मामले की गहनता से जांच करने को कहा है जिसमें सीआईएसएफ भी शामिल है। नागरिक उड्डयन सचिव से जिम्मेदारी तय करने को कहा है। मैं इस कायराना हरकत की पूरी तरह से निंदा करता हूं। हम आरोपी को सजा देंगे। जांच जारी है।'
विज्ञापन


रेड्डी पर हुए हमले की निंदा करते हुए एआईएमआईएम ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं जगन मोहन पर हुए इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। यह सुरक्षा की एक बहुत बड़ी चूक है जिसकी जांच होनी चाहिए। सुरेश प्रभु कैसे कोई शख्स हवाई अड्डे, लाउंज के अंदर चाकू लेकर आ सकता है। सेल्फी के बढ़ते चलन की वजह से राजनेताओं की जिंदगी खतरे में आ गई है।'
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें