फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP: भ्रष्टाचार के आरोप में आईटीबीपी का कमांडेंट बर्खास्त, उनके वेतन और भत्ते भी जब्त

Thu, 02 Dec 2021 11:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक ने कमांडेंट राजेश कुमार तोमर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की पुष्टि की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ आईटीबीपी बल एक्ट-1992 के तहत एक जनरल फोर्स कोर्ट (जीएफसी) ट्रायल आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
itbp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोप में आईटीबीपी ने कमांडेंट रैंक के एक अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया। एक सरकारी आदेश में बताया गया कि उनके वेतन और भत्तों को जब्त कर लिया गया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक ने कमांडेंट राजेश कुमार तोमर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की पुष्टि की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ आईटीबीपी बल एक्ट-1992 के तहत एक जनरल फोर्स कोर्ट (जीएफसी) ट्रायल आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि आईटीबीपी अधिनियम और नियमों के तहत, एक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं के आरोपों पर जीएफसी द्वारा मुकदमा चलाया जा सकता है। आईटीबीपी महानिदेशक ने बताया कि जीएफसी ने तोमर को सात आरोपों में दोषी ठहराया। तोमर वर्ष 1992 में आईटीबीपी में शामिल हुए और उनकी अंतिम तैनाती जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में थी। उन्होंने 1962 में गठित अर्धसैनिक बल में 30 साल बिताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें