फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिले इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेपे कॉन्टे, प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Tue, 30 Oct 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Giuseppe Conte-PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेपे कॉन्टे एक दिवसीय भारत यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दें कि वो भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस एकदिवसीय यात्रा के दौरान वो पीएम मोदी के साथ व्यापार, शिक्षा, एयरोस्पेस, स्वास्थ्य और निवेश जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे। बता दें कि भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का ये 24वां संस्करण है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने भारतीय उद्योग परिसंघ के साथ मिलकर इस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया है। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेपे कॉन्टे का भारत में गर्मजोशी से स्वागत। मैं प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में उनसे मुलाकात करने और साथ में सहभागिता को लेकर आशान्वित हूं।'
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ज्यूसेपे कॉन्टे 'भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन' के 24वें सत्र में भागीदारी कर रहे हैं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि भारत इटली संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर समारोह जारी है। उन्होंने कहा कि इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेपे कॉन्टे डीएसटी-सीआईआई प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2018 में हिस्सा लेने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि जून 2018 में पदभार ग्रहण करने के बाद इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेपे कॉन्टे की यह पहली भारत यात्रा है। 




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें