फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मुंबई: झुग्गियों में लगी आग, दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 30 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : ANI

मुंबई के बांद्रा फायर स्टेशन के सामने लालमती की झुग्गियों में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।




 

मुंबई में आग लगने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। यहां से आए दिन आग लगने की खबरें आती रहती हैं। इससे पहले 18 अक्तूबर को मुंबई के सीएसटी रोड पर स्थित गुजराल हाउस बिल्डिंग में आग लग गई थी। 22 अगस्त को भी दादर इलाके में स्थित एक पॉश आवासीय टावर की 12वीं मंजिल पर आग लग गई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गये।


6 साल में 29,140 आग की घटनाएं


बता दें जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है। लेकिन बीते 6 सालों में ये घटनआें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next