धीरज साहू के बेटे रितेश साहू बौद्ध डिस्टलरी के एमडी हैं और धीरज साहू के बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद कंपनी के चेयरमैन हैं। यह कंपनी एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल बनाती है, जो कि शराब बनाने में इस्तेमाल होती है।
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद नकदी की गिनती अभी भी जारी है। अब तक 300 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है और नकदी की मात्रा को देखते हुए नोट गिनने वाली और मशीनें और लोग भेजे गए हैं। वहीं इतनी बड़ी मात्रा में कांग्रेस नेता के ठिकानों से नकदी मिलने के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसे लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मंगवाई गईं और मशीनें और नोट गिनने के लिए अतिरिक्त लोग लगाए गए
आईटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमने करीब 40 बड़ी और छोटी मशीनें नोटों की गिनती के लिए लगाई हैं ताकि नोट गिनने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। साथ ही बालांगीर और संबलपुर जिले में एसबीआई बैंक की शाखाओं से अपील की है कि नोटों को गिनने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की जाए। आयकर छापेमारी में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है कि छापेमारी में शामिल आयकर विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि छापेमारी के दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे वह बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में हैं, जहां अलमारियों में पैसा भरकर रखा गया था। यह आयकर विभाग की सबसे बड़ी छापेमारियों में से एक मानी जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में बरामद ढाई सौ करोड़ रुपये बालांगीर जिले में कई अलमारियों से मिले और बाकी पैसा बालांगीर में ही तीतलागढ़, संबलपुर और रांची के ठिकानों से बरामद हुए।
बौद्ध डिस्टलरी के ठिकानों पर छापेमारी जारी
बता दें कि आयकर विभाग ने बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर बीते दिनों छापेमारी की थी। यह छापेमारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके रिश्तेदारों के ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल स्थित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ की गई और यह अभी तक जारी है। धीरज साहू के बेटे रितेश साहू बौद्ध डिस्टलरी के एमडी हैं और धीरज साहू के बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद कंपनी के चेयरमैन हैं। यह कंपनी एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल बनाती है, जो कि शराब बनाने में इस्तेमाल होती है। शनिवार को आयकर विभाग ने धीरज साहू के करीबी और शराब कारोबारी राज किशोर जायसवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कांग्रेस सांसद और उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। शुक्रवार की रात बालांगीर में शराब कारोबारी बंटी साहू के घर से 20 बैग भरकर नकदी बरामद हुई है, जिसकी गिनती की जानी है। बंटी साहू, बौद्ध डिस्टलरी के एमडी रितेश साहू का करीबी बताया जा रहा है। आयकर विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कांग्रेस सांसद और उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। शुक्रवार की रात बालांगीर में शराब कारोबारी बंटी साहू के घर से 20 बैग भरकर नकदी बरामद हुई है, जिसकी गिनती की जानी है। बंटी साहू, बौद्ध डिस्टलरी के एमडी रितेश साहू का करीबी बताया जा रहा है। आयकर विभाग ने छापेमारी के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है और फिलहाल कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है।