फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ का बंगला और 284 करोड़ रुपये जब्त

Sun, 11 Aug 2019 10:35 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
आयकर विभाग ने कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और उनके पिता के खिलाफ बेनामी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 300 करोड़ रुपये का बंगला और करीब 284 करोड़ रुपये के कोष को जब्त किया है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग ने एपीजे अबुल कलाम रोड स्थित रामा एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत एक अचल संपत्ति सहित बेनामी संपत्ति लेनदेन अधिनियम के तहत व्यवसायियों रतुल पुरी और दीपक पुरी की संपत्तियों को कुर्क किया है।

इसके अलावा आयकर विभाग ने रतुल पुरी और दीपक पुरी का करीब 284 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को भी जब्त किया गया है। 

ज्ञात हो कि रतुल पुरी के खिलाफ यह आयकर विभाग की इस तरह की दूसरी कार्रवाई है। आयकर विभाग अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले के संबंध में धनशोधन के आरोपों की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें