पीएसएलवी-54के जरिए ओशनसैट-3 और आठ लघु उपग्रह- पिक्सेल से ‘आनंद’, भूटानसैट, ध्रुव अंतरिक्ष से दो थायबोल्ट और स्पेसफ्लाइट यूएसए से चार एस्ट्रोकास्ट- प्रक्षेपित किए जाएंगे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ओशनसैट-3 और आठ लघु उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-54/ईओएस-06 मिशन का प्रक्षेपण करेगा। इसरो ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ISRO 26 नवंबर को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसे प्रक्षिपित करेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि प्रक्षेपण के लिए शनिवार सुबह 11 बजकर 56 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएसएलवी-54के जरिए ओशनसैट-3 और आठ लघु उपग्रह- पिक्सेल से ‘आनंद’, भूटानसैट, ध्रुव अंतरिक्ष से दो थायबोल्ट और स्पेसफ्लाइट यूएसए से चार एस्ट्रोकास्ट- प्रक्षेपित किए जाएंगे।