फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: एनसीबी ने इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों से ड्रग माफिया की संपत्ति का किया खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 21 Dec 2022 07:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

एनसीबी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इसा राव ड्रग की तस्करी में पाकिस्तान की मदद भी ले रहा था। इतना ही नहीं, उसके अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गैंग से भी संबंधों का खुलासा हुआ है। 
 
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इसरो की मदद से एक ड्रग माफिया की संपत्ति का पता लगाया है। एनसीबी, पहली बार इसरो की सैटेलाइट इमेज के जरिए पता लगाया है कि कुख्यात ड्रग माफिया इसा राव ने कैसे  गुजरात के एक गांव में अवैध तरीके से कमाए गए धन का इस्तेमाल कर आलीशान बंगला बनाया। इतना ही नहीं, जांच के दौरान एनसीबी ने यह भी पता लगाया है कि ड्रग माफिया इसा राव की देवभूमि द्वारका के अलावा मोरबी में भी संपत्ति है। 

विज्ञापन


एनसीबी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इसा राव ड्रग की तस्करी में पाकिस्तान की मदद भी ले रहा था। इतना ही नहीं, उसके अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गैंग से भी संबंधों का खुलासा हुआ है। 

एनसीबी ने दी जानकारी
एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसरो के एडवांस्ड डाटा प्रोसेसिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (एडीआरआईएन) द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि कैसे उसने तीन साल में देवभूमि-द्वारका जिले के जोडिया गांव में अपनी संपत्ति में बढ़ोतरी की। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि करीब 50 लाख रुपये से अधिक की कीमत के बंगले का निर्माण किया। इसमें पता चला है कि साल 2019 में उसने किस तरह बंगले का निर्माण कराया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के कराची में छिपे होने की आशंका
गौरतलब है कि ड्रग तस्करी का आरोपी ईसा राव अभी फरार हैं। वह नवंबर 2021 में राज्य के मोरबी जिले में गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) द्वारा 600 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त करने के मुख्य आरोपियों में से एक है। इस मामले में बाद में एनसीबी ने जांच शुरू की थी। कहा जा रहा है कि ड्रग माफिया राव फिलहाल पाकिस्तान के कराची में हैं।

2021 में जब्त की गई थी 600 करोड़ की हेरोइन
बता दें कि गुजरात एटीएस ने मोरबी जिले के झिनजुडा गांव में नवंबर 2021 में एक निर्माणाधीन घर से 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। बरामद हेरोइन की वैश्विक बाजारों में कीमत 600 करोड़ रुपये  बताई गई थी। इस मामले में ईसा राव के भाई मुख्तार हुसैन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस ने हेरोइन की बरामदगी के संबंध में कहा था कि मादक पदार्थ राव के पाकिस्तानी सहयोगियों द्वारा समुद्री मार्ग से भेजा गया था। शुरू में हेरोइन को देवभूमि द्वारका जिले में सलाया के पास तटीय क्षेत्र में छिपाया गया था, जहां से बाद में इसे झिनजुडा ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें