फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व इसरो प्रमुख ने कहा- अब जीएसएलवी के सहारे इंसान को अंतरिक्ष में भेजने की है तैयारी

Sat, 10 Jun 2017 04:59 AM IST
एजेंसी/ हैदराबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
इसरो जीएसएलवी-एमके-3 की क्षमता में सुधार करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है, ताकि सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद इस विशालकाय रॉकेट को अंतरिक्ष में मानव मिशनों के लिए तैयार किया जा सके। इसरो के पूर्व प्रमुख के कस्तूरीरंगन ने यह बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसएलवी मार्क-3 वास्तव में आने वाले सालों में भू-तुल्यकालिक मिशनों और बेहद भारी स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी के नजदीक अंतरिक्ष में पहुंचाने वाला एक वाहन साबित होगा। इसरो इसकी क्षमता में सुधार कर दस टन तक के भार को अंतरिक्ष में पहुंचाने लायक बनाने पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एमके-3 की मदद से ही हम अपना एक भारी-भरकम संचार सैटेलाइट लॉन्च करने में कामयाब हुए। अब हम भविष्य के संचार सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में पहुंचाने में सक्षम हो गए हैं, जो पारंपरिक सैटेलाइटों की तुलना में बेहद भारी होंगे। जबकि पहले भारत इसके लिए विदेशी अंतरिक्ष एजेंसियों पर निर्भर था। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जब हमें जरूरत होगी और देश मानव को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजने का फैसला लेगा, तब एमके-3 अपनी क्षमता पर उभर कर सामने आएगा। हम इसके माध्यम से अंतरिक्ष में कई प्रकार के मिशनों को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें