फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस टॉपर नंदिनी पहली सैलरी अल्वा फाउंडेशन को देंगी

Sat, 10 Jun 2017 04:51 AM IST
एजेंसी/ मंगलुरू
विज्ञापन
- फोटो : योगेश/अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर के आर नंदिनी ने अपनी पहली सैलरी अल्वा एजूकेशन फाउंडेशन की नि:शुल्क शिक्षा योजना में देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


अल्वाज फाउंडेशन ने एक बयान जारी कर बताया कि बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ संस्था के दौरे पर आईं नंदिनी ने यह प्रस्ताव दिया। नंदिनी ने फाउंडेशन के अध्यक्ष एम मोहन अल्वा से भी मुलाकात की और कहा कि वह छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना भी जारी रखेंगी। 
विज्ञापन


इस वर्ष की आईएएस टॉपर नंदिनी अल्वा फाउंडेशन की नि:शुल्क शिक्षा योजना की लाभार्थी थीं। मोहन अल्वा ने नंदिनी की उपलब्धि के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। नंदिनी ने कहा कि कन्नड़ साहित्य से उनके लगाव ने उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में बहुत मदद की। नंदिनी के साथ उनके माता-पिता विमलम्मा और के वी रमेश भी मौजदू थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें