फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक घुसपैठ पर लगेगी लगाम, सीमा पर पहली बार लगेगा इजराइली फेंसिंग सिस्टम

Mon, 14 Aug 2017 01:28 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Indo-pak
विज्ञापन
पाकिस्तान से लगती सीमा के साथ भारत पहली बार ‘क्विक रिस्पांस टीम’ (क्यूआरटी) तकनीक से लैस स्मार्ट इजराइली फेंसिंग सिस्टम लगाने जा रहा है। इस पूरी प्रणाली का हिस्सा एक सीसीटीवी पॉवर कंट्रोल रूम भी होगा जो घुसपैठ की कोशिश की पहचान करेगा। इस तकनीक से घुसपैठियों को ऑन स्पॉट मार गिराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक केके शर्मा ने बताया कि नई सीमा सुरक्षा प्रणाली से निगरानी के क्षेत्र में आमूल-चूल बदलाव आएगा। बीएसएफ समग्र एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली (कंप्रेहेंसिव इंटेग्रेटेड बॉर्डर मेनेजमेंट, सीआईबीएमएस) नामक महत्वाकांक्षी परियोजना को लागू कर रहा है।

सुरक्षा बल का यह कदम नरेंद्र मोदी सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा अगले कुछ वर्षों में पूरी तरह सील की जानी है। बता दें कि बीएसएफ को 6,300 किलोमीटर लंबी दो सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रमुख ने कहा कि हमारी ऑपरेशनल तैयारियों में एक अभूतपूर्व बदलाव होने जा रहा है। अभी तक हम सीमा पर एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक गश्त करते हैं। अब हम क्यूआरटी आधारित प्रणाली अपनाने की योजना बना रहे हैं।

1982 बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा नए सुरक्षा तंत्र के काम करने के तरीके के बारे में बता रहे थे। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट बाड़ का विचार 2015 में आया था। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद सीआईबीएमएस की अवधारणा सामने आई थी।

संदिग्ध गतिविधि की पहचान करता है सॉफ्टवेयर
बीएसएफ प्रमुख ने बताया कि हमारे पास अब ऐसा सॉफ्टवेयर है जो किसी भी घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि की पहचान करता है। सीमा पर घुसपैठ या किसी भी बदलाव की स्थिति में यह स्वत: अलार्म देता है।

अलार्म होते ही हम नाइट विजन कैमरों को जूम करके पता कर सकते हैं कि मौके पर हो क्या रहा है। इस तरह हम नई तकनीक के सहारे खतरे को नाकाम करने में सक्षम होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें