संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में हुए आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत होने की घटना पर इस्राइल ने शोक व्यक्त किया है। भारत के लिए इस्राइल के राजदूत नाओर गिलन ने मंगलवार को एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर एक विज्ञप्ति जारी की और सोमवार को हुए इस आतंकी हमले की निंदा की। मंत्रालय ने लिखा कि हम इस हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के परिजनों, भारत सरकार और यहां की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
सोमवार को अबूधाबी में हुए आतंकी हमले में तीन की मौत हो गई थी और छह घायल हुए थे। जान गंवाने वालों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल थे। यूएई सरकार ने कहा है कि इस हमले के पीछे हूती विद्रोहियों का हाथ था। इस हमले की पूरी दुनिया ने निंदा की है।
विज्ञापन
जयशंकर ने की यूएई के विदेश मंत्री से बात
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को खाड़ी देश के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यूएई में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूएई के साथ खड़ा रहेगा।