फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legends League Cricket: वीरेंद्र सहवाग की क्रिकेट के मैदान पर होगी वापसी, बुधवार को इस टीम की संभालेंगे कमान

Tue, 18 Jan 2022 10:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग फिर से क्रिकेट के मैदान में लौट रहे हैं। वह बुधवार से शुरू हो रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में नजर आएंगे। सहवाग भारत के पूर्व क्रिकेटरों की टीम ‘इंडियन महाराजा' की अगुवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
Virendra Sehwag - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग फिर से क्रिकेट के मैदान में लौट रहे हैं। वह बुधवार से शुरू हो रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में नजर आएंगे। सहवाग भारत के पूर्व क्रिकेटरों की टीम ‘इंडियन महाराजा' की अगुवाई भी करेंगे। भारतीय टीम के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स) और पंजाब किंग्स (किंग्स XI पंजाब) की कप्तानी कर चुके वीरेंद्र सहवाग की टीम में मोहम्मद कैफ उपकप्तानी करेंगे तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कोच जॉन बुकानन मुख्य कोच की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक एशिया लायंस टीम की अगुवाई करेंगे और श्रीलंकाई दिग्गज दिलशान को उपकप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। 1996 के आईसीसी विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा को कोच नियुक्त किया गया है। इस टीम में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, मोहम्मद हाफिज, उमर गुल, सनथ जयसूर्या, चमिंडा वास और हबीबुल बशर जैसे खिलाड़ी हैं। 

टूर्नामेंट की तीसरी टीम ‘वर्ल्ड जायंट्स' की अगुवाई वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जोंटी रोड्स वर्ल्ड जायंट्स टीम के खिलाड़ी सह मेंटर होंगे। इस टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली, इंग्लैंड के केविन पीटरसन, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर होंगे।
विज्ञापन


एलएलसी टी-20 टूर्नामेंट के आयुक्त (कमिश्नर) रवि शास्त्री ने कहा, "ये खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं लेकिन फिर भी ये क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी हैं। मुझे यकीन है कि वे अगले 10 दिनों में अपनी टीमों के लिए अपना अतिरिक्त कौशल दिखाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें