फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: हमास हमले के बीच इस्राइल में फंसी भारतीय प्रोफेसर, घर वापसी के लिए पति ने की सरकार से गुहार

Sat, 14 Oct 2023 01:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली

सार

टीएनएयू के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभाग के प्रमुख टी रमेश ने बताया कि उनकी पत्नी राधिका दक्षिणी इस्राइल के क्षेत्र द नेगेव में हैं, जो गाजा के बहुत करीब है। 
विज्ञापन
Israel Hamas War - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (टीएनएयू) की एक एसोसिएट प्रोफेसर दो महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर इजराइल गई थीं और हमास द्वारा इस्राइल पर किए हमले के बाद वहीं फंस गई। उन्होंने स्वदेश वापस आने के लिए मदद की गुहार की है। उनके पति टी रमेश ने इस बात बात की जानकारी है। 
विज्ञापन


टीएनएयू के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभाग के प्रमुख टी रमेश ने बताया कि उनकी पत्नी राधिका दक्षिणी इस्राइल के क्षेत्र द नेगेव में हैं, जो गाजा के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि शनिवार को बमबारी से पहले सायरन की आवाज सुनने के बाद राधिका को तीन दिनों तक एक आश्रय स्थल में शरण लेनी पड़ी और वह इजराइल सरकार की घोषणा के बाद नेगेव लौट आई। रमेश ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप के जरिए अपनी पत्नी के फंसे होने के बारे में पता चला था।  

टी रमेश ने कहा, 'राधिका फिलहाल सुरक्षित है। उन्हें भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वह अपने घर वापस लौटना चाहती है। हमारा 13 वर्षीय बेटा भी अपनी मां को सुरक्षित घर वापस देखना चाहता है।'
विज्ञापन


 

राधिका, बेन-गुरियन विश्वविद्यालय में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित दो महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 23 सितंबर को इजराइल रवाना हुई थीं। इस्राइल-हमास के युद्ध के बाद से ही रमेश और उनकी पत्नी दोनों तमिलनाडु सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास उनकी पत्नी से लगातार संपर्क में हैं। भारत सरकार ने इस्राइल में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए "ऑपरेशन अजय" शुरू किया। इसके तहत 12 अक्तूबर को 21 लोग तो वहीं 14 अक्तूबर को 250 से ज्यादा लोग भारत वापस आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें