जानलेवा कोरोनावायरस को चीन द्वारा एक जैविक हथियार के तौर पर विकसित किया गया है? यह सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस को 'वुहान 400' के नाम से एक जैविक हथियार बताया जा रहा है।
Is Coranavirus a biological Weapon developed by the Chinese called Wuhan -400? This book was published in 1981. Do read the excerpt. pic.twitter.com/Qdep1rczBe
कोरोना के बारे में क्या बताती है किताब
कांग्रेस ने नेता मनीष तिवारी ने अपने ट्वीट में एक अमेरिकी लेखक डीन कुंट्ज की 1981 में लिखी गई किताब जिसका नाम 'द आइज ऑफ डार्कनेस' है का सबूत दिया है। मनीष तिवारी ने बताया कि इस किताब में वुहान-400 वायरस का जिक्र है। साथ ही किताब इस बात का भी उल्लेख करत है कि इस वायरस को प्रयोगशाला में जैविक हथियार के तौर पर विकसित किया गया था।