फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: लोकसभा के छठवें सत्र में समय की बर्बादी के लिए जिम्मेदार कौन? 50.19 फीसदी ने कहा- केंद्र सरकार

Thu, 12 Aug 2021 10:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

17वीं लोकसभा के छठे सत्र में अब तक सबसे कम काम हुआ। इस लेकर हमने पोल में सवाल पूछा था कि समय की इस बर्बादी के लिए क्या केंद्र सरकार जिम्मेदार है? इस सवाल के जवाब में आधे से कुछ अधिक लोगों ने इससे सहमति जताई है।
विज्ञापन
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के मानसून सत्र के दौरान 17वीं लोकसभा के छठे सत्र में केवल 21 घंटे ही काम हुआ। वहीं, 74 घंटे से अधिक का समय बर्बाद हुआ। अमर उजाला ने अपने पोल में पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या समय की इस बर्बादी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है? इस सवाल पर आधे से कुछ अधिक पाठकों ने (50.19 फीसदी) जहां जवाब में हां कहा तो आधे से कुछ कम पाठकों ने (49.81 फीसदी) इससे सहमति नहीं जताई। 

विज्ञापन


17वीं लोकसभा का यह छठा सत्र था। इसकी शुरुआत 19 जुलाई को हुई थी और यह तय तारीख 13 अगस्त से दो दिन पहले 11 अगस्त को ही समाप्त हो गया था। इस सत्र में बाधाओं और जबरन स्थगन के चलते कुल 74 घंटे 46 मिनट का समय बर्बाद हुआ। इस दौरान कुल 21 घंटे और 14 मिनट ही बैठकें चलीं। सभी छह सत्रों में इस सत्र में समय की बर्बादी सबसे ज्यादा हुई है। इसके अलावा इस दौरान कुल 17 बैठकें हुईं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें