फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC Jain: आईपीएस डीसी जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सेवानिवृत्त होने से पहले बने सीबीआई के विशेष निदेशक

Thu, 12 Oct 2023 10:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएस अधिकारी को अस्थायी रूप से सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक के पद से सीबीआई के विशेष निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
DC Jain promoted as CBI Special Director - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अतिरिक्त निदेशक डीसी जैन को सीबीआई में विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त करने के लिए कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

अगले आदेश तक रहेंगे विशेष निदेशक

विज्ञापन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी को अस्थायी रूप से सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक के पद से सीबीआई के विशेष निदेशक के पद पर साल 31 अक्तूबर को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक या अगले आदेश तक की अवधि के लिए उन्हें पदोन्नत किया गया है।

फिलहाल इस पद थे कार्यरत
राजस्थान कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी जैन फिलहाल सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह 31 अक्तूबर, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। हालांकि, अब उनकी पदोन्नति से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह और लंबे समय तक अपनी सेवा दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें