फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: IPS अधिकारी ए कोआन को DIG पद से किया गया मुक्त; नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़ का है आरोप

Thu, 10 Aug 2023 05:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

इससे पहले, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई ने सदन में इस मामले को उठाया था। जिसके बाद सावंत ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा था कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आईपीएस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के चलते बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, आईपीएस अधिकारी ए कोआन के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने 7 अगस्त की रात में एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद उन्हें उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से हटा दिया गया है। साथ ही राज्य के पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को जारी एक आदेश में गोवा सरकार के अवर सचिव (कार्मिक विभाग) नाथिन अराउजो ने आदेश दिया कि कोआन तत्काल प्रभाव से डीजीपी को रिपोर्ट करें।

इससे पहले, गोवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जसपाल सिंह ने बुधवार को  बताया था कि उन्होंने पहले ही इस मामले में तथ्यों का विवरण वाली एक रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। कोआन का नाम लिए बिना उन्होंने गुरुवार को कहा कि आईपीएस अधिकारियों का मूल्यांकन कदाचार के अलग-अलग उदाहरणों के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। वे राष्ट्र की सेवा करने के लिए लंबे, कठिन और सावधानीपूर्वक प्रशिक्षण से आते हैं। उन्होंने राष्ट्र की बलिवेदी पर अपने जीवन का बलिदान दिया है और आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद और दैनिक अपराध से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कोआन एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 

इससे पहले, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई ने सदन में इस मामले को उठाया था। जिसके बाद सावंत ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा था कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें