फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया: ईडी मामले में बढ़ीं चिदंबरम की मुश्किलें, 14 अक्तूबर को पेश होने का आदेश

Fri, 11 Oct 2019 05:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को ईडी केस में पेश होने को कहा है। अदालत ने चिदंबरम को 14 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे ईडी के सामने पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने ये आदेश ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए दाखिल याचिका के बाद दिया है। 

विज्ञापन


ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में याचिका दाखिल कर चिदंबरम की पेशी की मांग की थी। ईडी ने अपनी याचिका में कहा था कि आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम से पूछताछ करने की जरूरत है। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। 
 



वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया है। एयरसेल-मैक्सिस मामले में उन्हें मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दोनों से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


चिदंबरम से अदालत ने पूछा है कि उन्हें मिली जमानत को खारिज क्यों नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस सुरेश कैत ने दोनों को 29 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसी दिन मामले की अगली सुनवाई भी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें