सीमा सुरक्षा बल ने छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योग एट होम' व 'योग विद फैमिली' रखी है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के बीच, सभी बल स्थापनाओं के अंतर्गत तैनात प्रहरी योग साधना में लीन रहे।
जवानों ने सीमाओं से संबंधित चुनौतियों का सामना करते हुए सीमावर्ती लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। सीमा चौकी स्तर तक तैनात प्रहरियों ने सोशल डिस्टेंसिंग व सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
बीएसएफ के अनुसार, योग के माध्यम से जवान दूसरे लोगों को शारीरिक स्वच्छता व तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दे रहे हैं। हालांकि कोविड-19 महामारी ने हमारी गतिशीलता को कम कर दिया है, परंतु यह कभी भी हमारी भावनाओं और उत्साह को कम नहीं कर सकती।