फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGI दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट: ACI ने जारी की रैकिंग, जानें दिल्ली एयरपोर्ट के बारे में सबकुछ

Thu, 06 Apr 2023 08:32 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसीआई ने कहा कि 2022 में दुनिया के 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (9.37 करोड़ यात्री) पहले नंबर पर रहा। इसके बाद डलास फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट (7.34 करोड़ यात्री) दूसरे, डेनवर एयरपोर्ट (6.93 करोड़ यात्री) तीसरे और शिकॉगो ओ'हरे एयरपोर्ट (6.83 करोड़ यात्री) चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) साल 2022 में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में नौवें स्थान पर रहा। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) ने इसको लेकर आंकड़े जारी किए हैं। ACI के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर इस दौरान 5.94 करोड़ से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ। 
विज्ञापन


एसीआई ने कहा कि 2022 में दुनिया के 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (9.37 करोड़ यात्री) पहले नंबर पर रहा। इसके बाद डलास फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट (7.34 करोड़ यात्री) दूसरे, डेनवर एयरपोर्ट (6.93 करोड़ यात्री) तीसरे और शिकॉगो ओ'हरे एयरपोर्ट (6.83 करोड़ यात्री) चौथे स्थान पर रहा। 

ये हैं दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
  • र्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • डलास फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट
  • डेनवर एयरपोर्ट 
  • शिकॉगो ओ'हरे एयरपोर्ट
  • दुबई एयरपोर्ट 
  • लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया
  • इस्ताम्बुल एयरपोर्ट
  • हीथ्रो एयरपोर्ट, लंदन
  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, दिल्ली
  • पेरिस चार्ल्स डे गौले एयरपोर्ट
विज्ञापन

रिपोर्ट में और क्या खास? 
IGI परिचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डा शीर्ष 10 व्यस्त हवाई अड्डों में स्थान बनाने वाला दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र हवाई अड्डा है। जानकारी के अनुसार, 'दिल्ली हवाई अड्डे ने 2019 में 17वीं और 2021 की 13वीं रैंकिंग से सुधार किया है। ACI की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर 2022 में 5.94 करोड़ से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें