फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री के चेन्नई दौरे को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, ड्रोन पर लगाई रोक

Thu, 06 Apr 2023 06:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ व नौ अप्रैल के बीच चुनावी राज्य कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के तीन प्रमुख राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह तेलंगाना में 11,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा अन्य रेल अन्य रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा को चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है। चेन्नई पुलिस ने ग्रेटर चेन्नई सीमा में सुबह 6 से रात 10 बजे तक ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित कर दिया है। 
विज्ञापन


पीएम का दक्षिण के 3 राज्यों का दो दिवसीय दौरा आठ से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ व नौ अप्रैल के बीच चुनावी राज्य कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के तीन प्रमुख राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह तेलंगाना में 11,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, तमिलनाडु में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कर्नाटक में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार पीएम मोदी आठ अप्रैल को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद हैदराबाद के परेड ग्राउंड में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। पीएम मोदी पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे और रेलवे से संबंधित अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी दिन पीएम चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान अन्य रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और हरी झंडी भी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें