फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: लग्जरी कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 57 वाहन बरामद; पांच लोग गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 06:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर।

सार

Arunachal Pradesh: ईटानगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 57 लग्जरी कारें बरामद की हैं, जिनकी कीमत 30.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। चोरी की गई ये गाड़ियां दिल्ली, हरियाणा, यूपी जैसे राज्यों से लाकर अरुणाचल प्रदेश में बेची जाती थीं। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईटानगर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोरी और तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 57 महंगी और लग्जरी कारें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत 30.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भारत के किसी एक थाने ने अब तक की यह सबसे बड़ी वाहन बरामदगी की है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुम्मार बसर ने बताया कि पुलिस को इस नेटवर्क की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी गठित किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑनलाइन सट्टेबाजी की जांच के मामले में ईडी के सामने पेश हुए गूगल के अधिकारी, मेटा ने नहीं दर्ज कराया बयान

उन्होंने बताया कि अभियान दो जुलाई को शुरू किया किया गया था और इसके तहत ईटानगर राजधानी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चोरी के 57 वाहन बरामद किए गए। ये सभी कारें लग्जरी और महंगे मॉडल की थीं। जांच के सामने आया कि ये वाहन दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों से चुराए गए थे। 

गिरोह के काम करने के तरीके के बारे में एसपी ने बताया कि ये लोग दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों से महंगी गाड़ियां चुराते थे। इसके बाद दलालों की मदद से गाड़ियों के इंजन और नंबर में हेरफेर किया जाता था। फर्जी पंजीकरण पत्र बनाए जाते थे और फिर इन वाहनों को अरुणाचल प्रदेश लाया जाता था। 

यहां आने के बाद इन वाहनों को असली दस्तावेजों के बिना ही बाजार मूल्य से काफी कम कीमतों पर लोगों को बेच दिया जाता था। एसपी बसर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संपर्क होने की संभावना भी सामने आई है। कुछ डिजिटल लेन-देन और सीमा पार आवाजाही में दिखे पैटर्न से संकेत मिल रहा है कि इसमें विदेशी लोग या लेनदेन शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी विस्तृत जांच की जा रही है और पुलिस पैसों के लेनदेन और विदेशी संपर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में फंदे पर लटका मिला मंदिर ट्रस्ट के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है, जिनमें से कुछ के राज्य के बाहर होने की आशंका है। एसपी ने बताया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और भी वाहनों की बरामदगी संभव है। बसर ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी सेकंड हैंड वाहन को खरीदने से पहले उसकी जानकारी ‘वाहन’ पोर्टल या संबंधित आरटीओ से अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि बिना सही दस्तावेजों के वाहन न खरीदें और किसी भी संदिग्ध विक्रेता या वाहन की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें