फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनमा ग्लोबल अवॉर्ड्स: अमर उजाला के 'हिंदी हैं हम' अभियान को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान 

Sun, 06 Jun 2021 10:56 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विश्व के अग्रणी मीडिया संस्थानों के संगठन इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (इनमा) के ग्लोबल अवार्ड समारोह में अमर उजाला के 'हिंदी हैं हम' अभियान को द्वितीय पुरस्कार मिला है। चार अन्य श्रेणियों में भी सम्मानजनक उल्लेख हासिल हुआ है। 

विज्ञापन


प्रिंट के सर्वश्रेष्ठ उपयोग वर्ग में 'हिंदी हैं हम' को द्वितीय पुरस्कार मिला। इसी अभियान को ब्रांड जागृति वर्ग में सम्मानजनक उल्लेख से नवाजा गया। 

समाचार पत्र वितरकों के लिए अमर उजाला की पहल 'हमराही' का भी प्रिंट माध्यम के सर्वश्रेष्ठ उपयोग की श्रेणी में सम्मानजनक उल्लेख हुआ। 

विज्ञापन के लिए सर्वश्रेष्ठ विचार के तौर पर अमर उजाला 'शुभ लाभ' को सम्मानजनक उल्लेख मिला। इसी विचार को नेटिव यानि देसज विज्ञापन विचार को उत्कृष्ट ढंग से लागू करने के लिए भी सम्मानजनक उल्लेख प्राप्त हुआ। कुल बीस श्रेणियों में विश्व के मीडिया संस्थानों को पुरस्कार प्रदान किए गए। 
विज्ञापन


‘हिंदी हैं हम’ अभियान का उद्देश्य
अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान का उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है। साथ ही देश में बोली जाने वाली अन्य भाषाओं को भी बढ़ावा देना है ताकि हिंदी का भंडार समृद्ध हो सके। आज हिंदी में आंचलिक भाषाओं के कई शब्द बहुतायत से प्रयोग किए जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी में अपनी विशेष जगह बना ली है। 

‘हिंदी हैं हम’ अभियान को अपार सफलता मिली है। इसके तहत हुए कार्यक्रमों में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसके तहत हिंदी लेखन, रेडियो कार्यक्रम, वेबनार भी ओयोजित किए जाते हैं जिसमें पाठक व श्रोता बड़ी संख्या में शिरकत करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें