फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Maldives: मालदीव से भारतीय सैनिकों के लौटने पर दोनों देशों के बीच वार्ता जारी, समाधान निकालने का प्रयास

Sun, 19 Nov 2023 11:00 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मालदीव ने देश में तैनात भारत से 70 जवानों की वापसी का अनुरोध किया है। इसी बीच दोनों देशों के बीच मुद्दे के समाधान के लिए चर्चाएं चल रही हैं। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
Mohamed Muizzu (FILE PHOTO) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के शपथ के बाद ही उनके कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि सरकार ने भारत से देश से अपनी सैन्य मौजूदगी वापस लेने के लिए कहा है। घोषणा में कहा गया कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री रिजिजू से सैन्य मौजूदगी को हटाने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन


इसी बीच विदेश मंत्रालय के सूत्रों की माने तो दोनों देशों की सरकारों के बीच इस मुद्दे के समाधान पर भी चर्चा की जा रही है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति और भारत के केंद्रीय मंत्री रिजिजू के बीच हुई चर्चा में चिकित्सा निकासी, नशीली दवाओं की तस्करी समेत भारतीय सैन्य जवानों का मुद्दा उठाया गया। बता दें भारत के लगभग 70 जवान मालदीव में तैनात है। रडार और निगरानी विमान के लिए ये जवान मालदीव में तैनात हैं। राष्ट्रपति चुनाव में मुइज्जू ने मालदीव से विदेशी सैनिकों की वापसी का वादा किया था।

मालदीव के राष्ट्रपति ने कही यह बात
राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद मुइज्जू ने अपने पहले भाषण में यह बात दोहराते हुए कहा, मालदीव में किसी भी देश के सैन्यकर्मी नहीं होंगे। राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, जब हमारी सुरक्षा की बात आती है तो मैं एक रेखा खींचूगा। मालदीप अन्य देशों की रेखाओं का भी सम्मान करेगा। बता दें मालदीव के नव निर्वाचित राष्ट्रपति मुइज्जू को चीन के समर्थक के तौर पर देखा जाता हैं।
विज्ञापन




इन मुद्दों पर आम सहमति के आसार
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव के नागरिकों की चिकित्सा में तैनात भारतीय हेलीकॉप्टरों और विमानों के योगदार की सराहना की। साथ ही दोनों को बीच सहमति हुई कि दोनों सरकारें इसके जरिए निरंतर सहयोग के लिए व्यावहारिक समाधानों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें