फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्राणी ने अदालत से पूछा, क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?

Wed, 17 Oct 2018 12:18 AM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान विशेष अदालत से सवाल किया। इंद्राणी ने पूछा, ‘क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?’ इंद्राणी ने पिछले सप्ताह विशेष सीबीआई न्यायाधीश जेसी जगदाले के सामने स्वास्थ्य के आधार पर नई जमानत याचिका दायर की थी। इससे पहले दो मौकों पर उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है।

विज्ञापन


सीबीआई की एक दलील पर जवाब देते हुए इंद्राणी ने कहा, ‘मैं दोषी साबित होने तक निर्दोष हूं। मैंने कोई अपराध किए बिना जेल में तीन साल गुजारे हैं। इसका मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?’ 

उन्होंने अदालत से कहा, ‘पिछले तीन सप्ताह में मेरी स्वास्थ्य स्थिति में गंभीर बदलाव आया है। मेरे दिमागी रूप से कई परेशानियों का सामना कर रही हूं, जबकि पहले ऐसा नहीं था।’ इंद्राणी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि मेरे मस्तिष्क में ऐसे बदलाव हुए हैं जो अब ठीक नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि बाहर उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें