फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी अर्द्धसैन्य बल को वित्तीय सहायता देने वाले उद्योगों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

Wed, 17 Oct 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने ईरान के एक अर्द्धसैन्य बल को वित्तीय सहयोग मुहैया कराने वाले उद्योगों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगाए। यह ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव बनाने की अमेरिका की नीति का हिस्सा है। प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि बोनयाड तावोन बासिज नाम के 20 से अधिक उद्योगों का नेटवर्क बासिज रेजिस्टेंस फोर्स को वित्तीय सहायता मुहैया कर रहा था।

विज्ञापन


यह फोर्स ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर का अंग है। वित्त मंत्री स्टीवन नुचिन ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह समझना चाहिए कि बोनयाड तावोन बासिज नेटवर्क और आईआरजीसी फ्रंट कंपनियों के साथ कारोबार के वास्तविक जगत में मानवीय प्रभाव हैं।’’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें