फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्राणी मुखर्जी ने कोर्ट में कहा- मुझे जेल में पीटा गया, यौन शोषण की धमकी मिली

Wed, 28 Jun 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
indrani mukherjee
विज्ञापन
शीना बोरा हत्याकांड की साजिश रचने वाली इंद्राणी बनर्जी को बुधवार को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इंद्राणी का आरोप है कि जेल में उसके साथ मारपीट की जाती है तथा उसे बलात्कार की धमकी भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन


अदालत में इंद्राणी ने कहा कि 23 जून को वॉर्डन मंजुला शेट्टी की हत्या के बारे में भी बयान दिया और बताया कि उसे गर्दन से पकड़कर घसीटा गया था। 
गौरतलब है कि सोमवार को जेल प्रशासन ने इंद्राणी मुखर्जी समेत कई महिला कैदियों के खिलाफ जेल में हिंसा भड़काने का केस दर्ज किया था। इंद्राणी ने जेल में महिला कैदियों के साथ यौन शोषण होने की शिकायत की थी। जिसके बाद 200 महिला कैदी आंदोलन करने पर उतारू हो गई थीं।
मुंबई की जेल में हैवानियत की शिकार हुई महिला वॉर्डन की मौत
उल्लेखनीय है कि 23 जून को बायकुला जेल में बैरक नंबर 5 की महिला वॉर्डन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या में जेल अधिकारियों के शामिल होने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्राणी अन्य महिला कैदियों के साथ मिलकर इस मामले की शिकायत ऊपर तक पहुंचाना चाहती थी, लेकिन जेल नियमों के तहत उसे इसकी इजाजत नहीं मिली।
इंद्राणी को जेल में मिली यौन उत्पीड़न की धमकी, मारपीट का आरोप
बता दें कि वॉर्डन मंजुला की हत्या के बाद जेल के 6 कर्मचारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें