फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्राणी का पति पीटर को पत्र- अब कभी बात मत करना और ना ही अपना खाना मुझे देना

Wed, 01 Nov 2017 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
इंद्राणी और पीटर मुखर्जी
विज्ञापन
अपनी बेटी शीना बोरा के मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से अपने पति पीटर मुखर्जी को पत्र लिखकर कहा है कि आज से मुझसे कोई बात मत करना और ना ही मुझे खाने के लिए अपना डिब्बा देना। इंद्राणी और पीटर की शादी इस वक्त तलाक की कगार पर है और दोनों भायखला और ऑर्थर जेल में अलग-अलग बंद हैं।
विज्ञापन


आरुषि मर्डर जैसे 7 बड़े केस: जिन पर बनी फिल्मों में सामने आया असली सच

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्राणी पीटर के दोहरे बर्ताव के चलते  परेशान हैं। पत्र में लिखा है कि जब हम पुलिस वैन में होते हैं तो तुम मुझसे काफी बातें करते हो लेकिन अपने रिश्तेदारों, वकीलों और कोर्ट में मौजूद मीडिया के सामने तुम्हारा व्यवहार बदल जाता है। पत्र में आगे लिखा है कि वह पीटर के इस व्यवहार से परेशान रहती हैं और पीटर को देखकर अब उन्हें नकारात्मक शक्ति का अहसास होता है।

पत्र में आगे लिखा है कि आज से बाद मुझसे पुलिस वैन में बात मत करना और ना ही अपनी बहन और रिश्तेदारों द्वारा लाया गया खाना उनके जाने के बाद मुझे देना। अगर आगे से मुझसे बात करनी हो तो वैन की जगह कोर्ट में करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

sheena bora
शीना बोरा नाम की एक लड़की की हत्या अप्रैल 2012 में हुई थी। उसकी मौत के तीन साल बाद जांच शुरू हुई थी। जिसमें शक की सुई शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी और सौतेले पिता और मशहूर मीडिया हस्ती पीटर मुखर्जी पर जाती है। जिसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लेती है। इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में जांच का ज‌िम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया। फिलहाल केस चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें