फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर और जैश के खिलाफ एक होंगे भारत-अमेरिका

Thu, 10 Mar 2016 05:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • ये दोनों आतंकी संगठन भारत में कई वारदातों के लिए जिम्मेदार हैं
  • मोदी इसी महीने परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले दोनों देश कई मुद्दों पर आपसी समझ और बढ़ाने पर राजी हो गए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ लड़ाई है। ये दोनों आतंकी संगठन भारत में कई वारदातों के लिए जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन


मोदी इसी महीने परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। इससे पहले विदेश सचिव एस जयशंकर और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुजेन राइस के बीच बातचीत हुई।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि राइस और जयशंकर ने जलवायु परिवर्तन, व्यापार व सुरक्षा तथा आने वाले परमाणु सुरक्षा सम्मेलन की तैयारी के लिए द्वीपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की बात दृढ़तापूर्वक कही है।
विज्ञापन


दोनों के बीच आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत-अमेरिका सहयोग पर भी चर्चा हुई। जयशंकर दो दिन की यात्रा पर अमेरिका गए हुए हैं। एक दिन पहले उन्होंने विदेश और वाणिज्य मंत्रालय के  अधिकारियों से बातचीत की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें