फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या वीरभद्र को देशद्रोही करार देगी भाजपा : शिवसेना

Thu, 10 Mar 2016 04:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • शिवसेना ने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह को लगता है कि मैच आयोजित करना शहीद जवानों का अपमान होगा, तो क्या आप उन्हें देशद्रोही करार देंगे
  • मुखपत्र में कहा गया है कि क्या क्रिकेट मैच खेलने से महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में किसानों की आत्महत्याएं रुक जाएंगी
विज्ञापन
उद्दव ठाकरे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना ने धर्मशाला में मैच को लेकर हो रहे विरोध के बहाने भाजपा पर फिर कटाक्ष किया है। महाराष्ट्र की सरकार में भाजपा की साथी शिवसेना ने पूछा है कि क्या भाजपा मैच के आयोजन का विरोध करने वाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को देशद्रोही करार देगी।
विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में कहा है कि वीरभद्र सिंह ने उनके राज्य में होने वाले मैच का विरोध किया है। यह विरोध देश के लिए है क्योंकि वहां कई मृत जवानों के परिवार रहते हैं। शिवसेना ने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह को लगता है कि मैच आयोजित करना शहीद जवानों का अपमान होगा, तो क्या आप उन्हें देशद्रोही करार देंगे और उन्हें इस अपराध के लिए फांसी पर लटका देंगे।

वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में भारत-पाक मैच का विरोध करते हुए कहा था कि पठानकोट आतंकी हमलों के बाद लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मैच का आयोजन कहीं और किया जाना चाहिए। शिवसेना ने चेतावनी दी कि विरोध के बावजूद मैच आयोजित कराने पर भाजपा को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुखपत्र में कहा गया है कि क्या क्रिकेट मैच खेलने से महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में किसानों की आत्महत्याएं रुक जाएंगी। क्या जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित हो जाएगी। क्या हमारे जवान सीमा पर सुरक्षित हो जाएंगे। क्या पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने बंद हो जाएंगे। शिवसेना ने कहा है कि हम विदेश नीति और पड़ोसियों के साथ संबंधों के बारे में ज्यादा नहीं जानते होंगे लेकिन यदि यह मैच नहीं होगा, तो कौन सा पहाड़ टूट पड़ेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें