एक इंडो-रशियन ज्वाइंट वेंचर ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में कलाश्निकोव एके-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण शुरू कर दिया है। इस कदम से भारतीय सशस्त्र बलों को ज्यादा मारक क्षमता हासिल होगी।
विज्ञापन
इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की भारत में एके-203 राइफलों के उत्पादन का सौ फीसदी स्थानीयकरण सुनिश्चित करने की योजना है। रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा, भविष्य में कंपनी कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल प्लेटफॉर्म पर आधारित उन्नत राइफलों का उत्पादन करने के लिए उत्पादन को बढ़ा सकती है और अपनी उत्पादन सुविधाओं को विकसित कर सकती है।
भारत में रजिस्टर्ड और स्थित ज्वाइंटच वेंचर के रूसी पक्ष के संस्थापक रोसोबोरोनेक्सपोर्ट और कलाश्निकोव कंसर्न (दोनों रोस्टेक स्टेट की सहायक कंपनियां हैं) हैं, जिन्होंने कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलों का उत्पादन शुरू कर दिया है। बयान में कहा गया है, रूस और भारत मजबूत साझेदारी संबंधों से जुड़े हुए हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग के परिणामस्वरूप इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड का निर्माण हुआ है।