फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: इंडिगो की फ्लाइट के दौरान सैंडविच में कील मिलने का दावा, यात्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Tue, 13 Feb 2024 11:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने दावा किया कि उड़ान के दौरान परोसे गए सैंडविच में एक कील मिली।
विज्ञापन
इंडिगो (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने दावा किया कि उड़ान के दौरान परोसे गए सैंडविच में एक कील मिली। हालांकि इंडिगो ने कहा कि इस तरह की शिकायत यात्रा के दौरान सवार व्यक्ति ने नहीं की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए यात्री ने सैंडविच की तस्वीर के साथ अपना अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन


इंडिगो ने कहा कि एक फरवरी को बंगलूरू-चेन्नई के बीच चलने वाली उड़ान 6E-904 पर एक ग्राहक द्वारा सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ अनुभव साझा किया। इस मामले से हम अवगत हैं। इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा कि शिकायत यात्रा के दौरान नहीं की गई थी। एयरलाइन ने कहा कि यात्री को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। लेकिन प्रसारित की जा रही छवि के बारे में विवरण नहीं दिया गया। 

एक उड़ान में परोसे गए सैंडविच में कीड़ा पाए जाने के कुछ दिनों बाद, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने एक यात्री को असुरक्षित भोजन परोसने के लिए इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। घटना 29 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई की उड़ान 6ई 6107 में हुई थी। यात्री द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करने के बाद एयरलाइन ने माफी मांगी थी। 17 जनवरी को एफएसएसएआई ने एयरलाइंस और फ्लाइट कैटरर्स को अपने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और उचित लेबलिंग के माध्यम से यात्रियों को परोसी जाने वाली वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें