फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा टला: नागपुर से लखनऊ जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटी, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 04 Apr 2022 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

पायलटों ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और सुरक्षित रूप से नागपुर हवाई अड्डे पर लौट आए। एयरलाइन का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट तकनीकि खराबी की वजह से वापस नागपुर में लैंड करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इंडिगो की नागपुर-लखनऊ उड़ान एक संदिग्ध क्षणिक तकनीकी खराबी के बाद सोमवार को उड़ान भरने के बाद अपने मूल स्थान पर लौट आई। पायलटों ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और सुरक्षित रूप से नागपुर हवाई अड्डे पर लौट आए। एयरलाइन का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को इंडिगो के कोलकाता जाने वाले एक विमान में उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खामी आ जाने के कारण उड़ान को रद्द कर दिया गया था। 72 सीट की क्षमता वाले इंडिगो के विमान में 62 यात्री सवार थे और विमान सुबह करीब नौ बजे उड़ान भरने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें