फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Flight: मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो उड़ान में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Tue, 30 Sep 2025 11:27 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह बम की धमकी दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 में करीब 200 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद इस धमकी को गैर-विशिष्ट बताया। यह विमान एयरबस ए321 नियो था और सुबह करीब 7:53 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। 

इंडिगो की तरफ से इस घटना पर बयान भी जारी किया गया। इसमें कहा गया, "फ्लाइट के दौरान एक सुरक्षा खतरे का पता चला था। इसके बाद स्थापित प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई और उनके साथ उचित सहयोग किया गया। जरूरी सुरक्षा जांच के बाद विमान को आगे संचालन की अनुमति मिल गई।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें