फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोफोर्स के स्वदेशी वर्जन धनुष तोप ने अंतिम परीक्षण पास किया, दागे 101 गोले

Sat, 09 Jun 2018 01:36 AM IST
एजेंसी, जबलपुर
विज्ञापन
धनुष
विज्ञापन
बोफोर्स के स्वदेशी वर्जन धनुष तोप ने पोखरण में अपने अंतिम परीक्षण को पास कर लिया है। इसी के साथ तोप ने भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता भी साफ कर लिया। गन कैरेज फैक्ट्री के सीनियर जनरल मैनेजर एसके सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, अपने अंतिम परीक्षण में छह धनुष तोपों ने 2 से 6 जून के बीच कुल 300 गोले निशाने पर दागे। हर तोप ने बराबर 50-50 गोले दागे। इसी के साथ इसका अंतिम परीक्षण पूरा कर लिया गया। धनुष 155एमएम X 45एमएम की आर्टिलरी गन यानी तोप है और इसे देसी बोफोर्स कहा जाता है।
विज्ञापन


सिंह ने जानकारी दी कि 7 जून को छह तोपों ने (एक बार और एक लक्ष्य पर) 101 राउंड दागे। उन्होंने आगे बताया कि 2011 से शुरु हुए धनुष के निर्माण का काम 2014 में पूरा हो गया था उसके बाद लगातार 4 सालों से इसका परीक्षण जारी था। हमारी फैक्ट्री द्वारा निर्मित की गई 12 धनुष तोपों में से करीब 4200 राउंड फायर किए गए। परीक्षण में सब कुछ सही पाया गया। इस तोप का ठंडी से ठंडी जगह सिक्किम व लेह और गर्म से गर्म जगह बालासोर, बबीना और पोखरण में परीक्षण किया गया।  ठंड, बरसात और गर्मी के अलग-अलग वातावरण मे भी इसकी जांच की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें