फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिमरत कौर ने सीएम योगी को लिखा खत, बोलीं- पंतजलि मेगा फूड पार्क मामले में लाए तेजी

Sat, 09 Jun 2018 01:27 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरसिमरत कौर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को योग गुरु रामदेव के मेगा फूड पार्क के संदर्भ में खत लिखा है और सरकार से ग्रेटर नोएडा में बनने वाले इस पार्क की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मेगा फूड पार्क से जुड़े सारे मुद्दों का समाधान निकालने को कहा है। वह यस बैंक के दूसरे फ्यूचर एग्रीटेक समिट के इतर एक सवाल का जवाब दे रही थी। उन्होंने कहा कि पंतजलि ने यूपी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली जमीन पर फूड पार्क को विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। 

मेगा फूड पार्क नीति के तहत इस तरह की सब लीज में राज्य सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है, इस कारण यह उलझ गया और यही कारण है कि इसमें थोड़ा समय ज्यादा लग रहा है। उन्होंने कहा कि पंतजलि को सभी शर्तों को पूरा करने के लिए जून के अंत तक का वक्त दिया गया है ताकि वह केंद्र सरकार से मंजूरी ले सके। 
विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में पंतजलि ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस से लगते मेगा फूड पार्क स्थापित करने से हट रहा है। उसने इसकी वजह राज्य सरकार के असहयोग और जमीन के हस्तांतरण में देरी बताई थी। हालांकि यूपी सरकार से आश्वासन मिलने के बाद उसने कहा था कि वह अपने निर्णय पर फिर से विचार कर रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इस मामले की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। पंतजलि कंपनी ने यमुना एक्सप्रेस से लगते 425 एकड़ जमीन पर 6000 करोड़ रुपये के निवेश से पंतजलि फूड और हर्बल पार्क बनाने का प्रस्ताव किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें