अस्पताल ने एक बयान में बताया कि स्वदेशी रूप से निर्मित रोबोट, रोबोटिक कार्डियक सर्जन डॉ. सुधीर पी श्रीवास्तव के दिमाग की उपज है, जो रोबोटिक सर्जरी को सुलभ और किफायती बनाने में मदद करेगा।
कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में रविवार को एक 'मेड इन इंडिया' सर्जिकल रोबोट इंस्टाल किया गया। गुड़गांव स्थित एसएस इनोवेशन ने 'मंत्रा' नाम के सर्जिकल रोबोट का डिजाइन और निर्माण किया है, जिसे आज शहर के हिंदुस्तान अस्पताल में स्थापित किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल ने एक बयान में बताया कि स्वदेशी रूप से निर्मित रोबोट, रोबोटिक कार्डियक सर्जन डॉ. सुधीर पी श्रीवास्तव के दिमाग की उपज है, जो रोबोटिक सर्जरी को सुलभ और किफायती बनाने में मदद करेगा। श्रीवास्तव एसएस इनोवेशन के चेयरमैन और सीईओ हैं।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इससे उच्च तकनीक वाली चिकित्सा देखभाल आम लोगों तक पहुंच सकेगी। रोबोट का इस्तेमाल कई तरह की सर्जरी करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूरोलॉजी कैंसर, स्त्री रोग संबंधी कैंसर, गैस्ट्रो-आंत्र कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा और पहली बार कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल के रोबोटिक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. मनिक्कम रामलिंगम ने बताया कि रोबोट हिंदुस्तान अस्पताल को गुणवत्ता से समझौता किए बिना समाज के कम-विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों को अत्याधुनिक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में मदद करेगा।