फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: असम के नगांव में महसूस किए गए भूकंप के झटके, गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी

Sun, 12 Feb 2023 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम के मध्य भाग में रविवार शाम 4:18 बजे 4 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। भूकंप का केंद्र भूमि तल से 10 किमी गहराई में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर नागांव जिले में था। यह स्थान गुवाहाटी से लगभग 160 किमी पूर्व में मध्य असम के होजई में स्थित है। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में दी। भूकंप के झटके ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर सोनितपुर, पश्चिमी कार्बी आंगलोंग, कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट और मोरीगांव जिलों में महसूस किए गए।

विज्ञापन


गुवाहाटी में जंगली हाथी ने सेना के जवान को कुचला, मौत
गुवाहाटी में नरेंगी छावनी क्षेत्र में शनिवार शाम जंगली हाथी ने सेना के जवान खामलियान काप को कुचलकर मार डाला। जवान छावनी के भीतर आयुध डिपो में ड्यूटी पर तैनात था, तभी हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नरेंगी छावनी गुवाहाटी शहर के पूर्वी भाग में अमचांग वन्यजीव अभयारण्य के निकट स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें