फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: वैध वीजा के साथ जल्दी ही यूएई की यात्रा कर सकेंगे भारतीय

Sun, 09 Aug 2020 07:29 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय नागरिक जल्दी ही विशेष व्यवस्था के तहत यूएई की यात्रा कर पाएंगे। कोरोना संकट के दौर में अभी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है और वंदे भारत मिशन के तहत ही यात्रियों को लाया और ले जाया जा रहा है। हालांकि भारत सरकार फिर से हवाई यात्रा को शुरू करने के मामले में कई देशों के साथ बातचीत कर रही है और आने वाले दिनों में इससे जुड़ी घोषणा भी कर सकती है। इस मामले में यूएई की यात्रा को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वे भारतीय फिर से यूएई जा पाएंगे, जिनके पास वैध वीजा होंगे।

विज्ञापन


यूएई में भारत के राजदूत पवन कपूर ने ट्वीट कर कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि इस मामले में अंतिम फैसला गृह मंत्रालय करेगा और आधिकारिक घोषणा कुछ ही दिनों में उड्डयन मंत्रालय द्वारा की जा सकती है। कृपया अपनी यूएई की टिकट उसके बाद ही बुक करें।



ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि भारत कुछ देशों के साथ फिर से हवाई यात्रा की बहाली पर बात कर रहा है और दिशानिर्देशों के साथ इस बारे में जल्दी ही फैसला लेगा। इस मामले में कुछ शर्तों और नियमों के साथ सीमित लोगों को यात्रा की इजाजत दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें