देश में चल रहे किसान आंदोलन पर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग समेत कई विदेशी हस्तियों ने भी ट्वीट किए। इसके बाद देसी सितारे बचाव में उतरे और इसे देश की संप्रभुता के खिलाफ बताया। इस मसले पर अमर उजाला ने ट्विटर पर एक पोल चलाया और लोगों से उनके विचार जानने की कोशिश की। इस पोल के नतीजे चौंकाने वाले हैं। लोगों का मानना है कि विदेशी हस्तियां किसी साजिश के तहत किसान आंदोलन पर बात नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
इस सवाल पर था पोल
2 of 5
Rihanna
बता दें कि अमर उजाला ने ट्विटर पर एक पोल शुरू किया था। इसके तहत सवाल पूछा गया था, 'क्या सोची समझी साजिश के तहत विदेशी हस्तियां भारतीय किसान आंदोलन पर बात कर रही हैं?' इस सवाल के लिए हां और नहीं में सिर्फ दो ही विकल्प दिए गए थे।
विज्ञापन
इतने लोगों ने लिया पोल में हिस्सा
3 of 5
रिहाना और क्रिस ब्राउन
गौरतलब है कि करीब सात घंटे पहले शुरू हुए इस पोल में अब तक दो हजार 944 लोग वोट कर चुके हैं। वहीं, पोल खत्म होने के करीब 16 घंटे बाकी हैं। इनमें 52 फीसदी लोगों का मानना है कि विदेशी हस्तियां किसी साजिश के तहत भारतीय किसान आंदोलन पर बात नहीं कर रही हैं। हालांकि, 48 प्रतिशत लोग इसे साजिश मान रहे हैं।
विदेशियों की एंट्री का क्या है पूरा मसला?
4 of 5
ग्रेटा थनबर्ग (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
बता दें कि देश में कृषि कानूनों के विरोध में 69 दिन से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस बीच पॉप स्टार रिहाना और सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया, जिसके बाद पूरे मामले में उबाल आ गया।
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी विदेशी हस्तियों के विरोध में देसी सितारे सामने आ गए। दरअसल, कंगना रणौत, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत तमाम भारतीय हस्तियों ने विदेशी सितारों की दखलअंदाजी पर विरोध जताया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने तो यहां तक कह दिया कि देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं हो सकता। विदेशी ताकतें सिर्फ दर्शक बनी रहें, दखलंदाजी न करें। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया। वहीं, ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली में धारा 153ए और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया। उन पर भड़काऊ ट्वीट करने का आरोप है।