फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कैद भारतीय मछुआरों से मिलने जाएंगी पत्नियां?

Sun, 28 Aug 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेलों कई भारतीय बंद हैं। जिनमें मछुआरे भी शामिल हैं। खबर है कि जेल में बंद मछुआरों की सेहत ठीक नही है। बीमार मछुआरों की पत्नियों ने पतियों से मिलने के लिए तीन महिलाओं ने वीजा का आवेदन किया है।
विज्ञापन


गिर सोमनाथ जिले के टाड गांव निवासी भगवान सोलंकी की पत्नी गंगाबेन, दमन एवं दीव के वनकबारा क्षेत्र निवासी अमृतलाल वैश्य की पत्नी अमृताबेन और गिर सोमनाथ जिले के ही कोटदा गांव निवासी दीपकभाई बमनिया की पत्नी वनिताबेन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर वीजा दिलवाने में मदद मांगी है।
विज्ञापन

'पीएम मोदी उठाएं पाकिस्तानी पीएम के सामने मछुआरों का मुद्नदा'

- फोटो : getty
आपको बता दें कि वीजा के लिए आवेदन करने वाली तीनों महिलाओं ने पीएम मोदी से मानवाधिकार के आधार पर वीजा दिलवाने के लिए कहा है। मछुआरों की पत्नियों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

उन्होंने पीएम से कहा है कि वो इस मुद्दो को पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के सामने उठाएं। महिलाओं का कहना है कि वह अपने पतियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानना चाहती हैं।

महिलाओं ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि पाकिस्तानी अफसर उनके पतियों का इलाज नहीं करवा रहे हैं। जिसकी वजह से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। आपको बता दें कि पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तानी अफसरों की लापरवाही के कारण पाकिस्तानी जेलों में करीब चार मछुआरों की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें