वीवीआईआई हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में नया मोड़ आया है। बिचौलिए क्रिस्टियन मिशेल ने सीबीआई को चिठ्ठी लिखकर जांच में सहयोग करने का दावा किया है। यह पहली बार है जब मिशेल ने कहा है कि वो जांच में सहयोग करना चाहता है।
उसने यह भी कहा है कि सीबीआई चाहें तो वो दुबई में भी उससे बातचीत कर सकती है। हालांकि उसने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। वहीं सीबीआई का कहना है कि इससे पहले भी प्रस्ताव आ चुके हैं।
लेकिन आरोपी से बात कहां और किस समय करनी है यह हम तय करेंगे आरोपी नहीं। मिशेल का कहना है कि वो इसमें दोषी नही है। उसने सीबीआई को चिठ्ठी लिखकर जांच में सहयोग करने का अश्वासन दिया है।