भारत की आजादी के बेशकीमती राष्ट्रीय झंडा जिसे 15 अगस्त 1947 को पहले स्वतंत्रता दिवस पर फोर्ट सेंट जॉर्ज में फहराया गया था राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग इस बचाने के लिए दिन रात जद्दोजहद कर रहा है।
यह झंडा एएसआई के संग्रहालय में बीते कई दशकों से सुरक्षित रखा गया है। झंडे को पहली बार 26 जनवरी, 2013 को फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया था।
पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए पीएम मोदी को मिले ऐसे-ऐसे सुझाव
लेकिन झंडे को सुरक्षित रखने के लिए एएसआई दिन रात मेहनत कर रहा है। झंडे को कांच के बॉक्स में रखा गया है। वहीं नमी से बचाने के लिए सिलिका जेल के छह बॉक्स रखे गए हैं। वहीं झंडे को प्राकृतिक रोशनी से दूर रखा गया है।
पढ़ें- मदरसों में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
इस झंडे को सुबह पांच 5 बजकर 5 मिनट पर फहराया गया था। संग्राहलय के अधिकारियों ने बताया कि 'दुर्भाग्य से हमारे पास इस झंडे का रिकॉर्ड रिकॉर्ड नहीं कि इस झंडे को किसने फहराया था। आजादी के बाद फहराए गए तिरंगों में केवल एक मात्र यही झंडा है जो अभी तक सुरक्षित बच सका है।'