फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में फंसे भारतीय की होगी वतन वापसी: एमईए ने जारी किया इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट, परिवार को हरीश का इंतजार

Fri, 13 Nov 2026 07:11 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

ईरान के चाबहार बंदरगाह पर फंसे केरल के नाविक अक्षय हरीश की भारत वापसी का रास्ता साफ हो गया है। विदेश मंत्रालय ने उन्हें इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी किया है। पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज खोने के कारण अक्षय वहां फंस गए थे। भारतीय दूतावास उनकी जल्द वापसी की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ईरान के चाबहार बंदरगाह पर फंसे केरल के भारतीय नाविक अक्षय हरीश को एक 'इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट' (आपातकालीन यात्रा प्रमाण पत्र) जारी किया गया है। इससे उनके जल्द से जल्द घर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
कोल्लम के प्रक्कुलम के रहने वाले युवा नाविक अक्षय हरीश, अपने जहाज से जुड़ी समस्याओं, क्षेत्रीय संघर्ष और जरूरी कागजात खो जाने के कारण ईरान में बिना पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेजों के फंस गए थे। उनकी सुरक्षा को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर बात करते हुए, जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर को हरीश के संपर्क करने के तुरंत बाद, तेहरान में भारतीय दूतावास और बंदर अब्बास में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मामले में हस्तक्षेप किया।

अक्षय के साथ भारतीय अधिकारी की बातचीत में पता चला कि उन्होंने साल 2025 में जापान में 'प्लाम मरीन' नाम के एक व्यापारिक जहाज पर काम शुरू किया था। जब यह जहाज ईरान के चाबहार बंदरगाह पहुंचा तो जहाज के कप्तान ने उन्हें बताया कि उनका पासपोर्ट और सीडीसी सर्टिफिकेट (यानी निरंतर सेवामुक्ति प्रमाणपत्र) खो गया है। यह सर्टिफिकेट नाविकों और समुद्री जहाजों पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास होता है। दस्तावेज खोने की वजह से अक्षय को जहाज से उतार दिया गया।
विज्ञापन


क्या कंपनी की ओर से मिल रही मदद? 
प्रवक्ता ने बताया कि अक्षय को उनकी कंपनी की ओर से मदद मिल रही है। कंपनी उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम कर रही है। भारतीय दूतावास ने अक्षय से बातचीत के बाद जहाज के मालिक और एजेंट से भी संपर्क किया। उन्हें अक्षय के जरूरी दस्तावेज तैयार करने के लिए पूरी की जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद अक्षय ने इमरजेंसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया, जिसे अब जारी कर दिया गया है। इस दस्तावेज के मिलने के बाद अक्षय भारत लौटने के लिए तैयार हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय दूतावास अक्षय की जल्द से जल्द भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। उन्हें केरल वापस लाने के लिए उनकी कंपनी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

अक्षय ने रोते हुए अपने परिवार से क्या कहा? 
बता दें कि अपने परिवार से गुहार लगाते हुए, अक्षय ने रोते हुए फोन पर कहा,'मां, वे सब चले गए हैं और अब मैं बिल्कुल अकेला हूं। मेरे कागजात अभी तक क्लियर नहीं हुए हैं, और ऐसा लगता है कि इसमें महीनों लग जाएंगे... मां, प्लीज मुझे किसी तरह बचा लो, किसी से कहो कि मेरी मदद करें।'


मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जायसवाल ने कहा, 'नई दिल्ली में होने वाले इस संवाद के लिए एससीओ के सदस्य देशों सहित कई देशों को आमंत्रित किया गया है। हम इस 'सिविलाइजेशनल डायलॉग' की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) का 19वां संस्करण 7 से 9 जनवरी, 2027 तक कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। प्रधानमंत्री मुख्य दिनों में से किसी एक दिन इसमें शामिल होंगे, और परंपरा के अनुसार, तीसरे दिन यानी 9 जनवरी को राष्ट्रपति समापन सत्र में भाग लेने के लिए मौजूद रहेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रवासी भारतीय दिवस की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें