महाप्रबंधक/निर्माण के रूप में वे पू. सी. रेल के क्षेत्राधिकार अर्थात सिक्किम सहित सभी पूर्वोत्तर राज्य और पश्चिम बंगाल एवं बिहार के कुछ हिस्सों के सभी रेलवे निर्माण गतिविधियों के समग्र प्रभारी होंगे। पू.सी.रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि सुनील कुमार झा वर्ष 1988 में प्रोवेशनरी अधिकारी के रूप में भारतीय रेल में नियुक्त हुए थे।
अपने करिअर के शुरुआती दौर में उन्होंने मध्य रेलवे में कल्याण के सहायक अभियंता के रूप में काम किया। वे हावड़ा मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) और पूर्व रेलवे के मुख्य योजना और डिजाइन इंजीनियर के रूप में भी अपनी दे चुके हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे में वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभाला।
उत्तर रेलवे में नई दिल्ली में अपनी सेवाकाल के दौरान उन्होंने मुख्य परियोजना निदेशक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) और वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया। उन्होंने अप्रैल, 2017 से अप्रैल, 2019 तक पूर्वोत्तर रेलवे में वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी कार्य किया।
प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान अपने कार्यों को उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिसे सभी स्तरों पर सराहा गया था। उत्तर रेलवे में नई दिल्ली के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान बड़ी संख्या में बुनियादी ढांचे के कार्य पूरे किए गए।
उन्होंने महत्वपूर्ण परियोजनाओं और उच्च घनत्व नेटवर्क परियोजनाओं में कार्य किया और उसे सफलतापूर्वक चालू किया। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बिलासपुर - मनाली - लेह का एक काफी महत्वपूर्ण और कठिन सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। पू. सी. रेल (निर्माण) के महाप्रबंधक के रूप में शामिल होने से पहले, वे बिलासपुर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।