फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी के कार्यालय को धमकी का मामला: कर्नाटक जेल से मोबाइल फोन-सिम कार्ड जब्त; नागपुर पुलिस की कार्रवाई

Fri, 24 Mar 2023 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागपुर के पुलिस प्रमुख ने बताया कि उनकी जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने अपने बेलगावी समकक्षों की मदद से कर्नाटक शहर में हिंडाल्गा सेंट्रल जेल के परिसर की तलाशी ली, जहां जयेश पुजारी नाम का एक व्यक्ति आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। तलाशी के दौरान जेल परिसर से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए।
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर पुलिस ने कर्नाटक के बेलगावी की एक जेल से दो मोबाइल फोन और इतने ही सिम कार्ड बरामद किए हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में खुद को जेल का कैदी बताते हुए धमकी भरा फोन किया था। दरअसल, 21 मार्च को भाजपा नेता के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में तीन कॉल की गईं। कॉलर ने खुद को जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांता बताया था। उसने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन


नागपुर के पुलिस प्रमुख अमितेश कुमार ने बताया कि उनकी जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने अपने बेलगावी समकक्षों की मदद से कर्नाटक शहर में हिंडाल्गा सेंट्रल जेल के परिसर की तलाशी ली, जहां जयेश पुजारी नाम का एक व्यक्ति आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। तलाशी के दौरान जेल परिसर से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र : गडकरी ने की आईएएस अधिकारी के तबादले की मांग, पत्नी के कारण पत्र पर उठे सवाल
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि वे पुजारी की हिरासत में पूछताछ के लिए उसका रिमांड मांगेंगे, क्योंकि उसके नाम का इस्तेमाल जनवरी में मंत्री के कार्यालय में इसी तरह की कॉल करने के लिए किया गया था और जनवरी में 100 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। एक अधिकारी ने तब कहा था कि नागपुर पुलिस ने तब पुजारी से पूछताछ की थी, लेकिन उसने कॉल में कोई भूमिका होने से इनकार किया था।
विज्ञापन


नागपुर के पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस बार किए गए फोन कॉल में धमकी देने वाले ने मांग की कि 10 करोड़ रुपये की राशि UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से रजिया को भुगतान की जाए। वह मैंगलोर की एक इवेंट मैनेजर है।  वह बेलगावी जेल में बंद एक कैदी की प्रेमिका मानी जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें