फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways Summer Special Train: स्टेशनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़ तो शुरू की गईं मुंबई से यूपी-बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेनें

Mon, 12 Apr 2021 01:51 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे के मुताबिक पुणे से बिहार के भागलपुर और दानापुर के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आज यानी सोमवार से शुरू कराया गया है। इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग के बाद ही यात्री सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस टेस्ट करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके तहत सेंट्रल रेलवे पुणे ने बिहार के भागलपुर और दानापुर के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करा दिया है। साथ ही पश्चिमी रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक पुणे से बिहार के भागलपुर और दानापुर के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आज यानी सोमवार से शुरू कराया गया है। इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग के बाद ही यात्री सफर कर सकते हैं। रेलवे की ओर से जारी नोटफिकेशन के अनुसार ट्रेन नंबर 01427 समर स्पेशल का परिचालन 12, 16 और 20 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं, भागलपुर से समर स्पेशल ट्रेन 13, 17 और 21 अप्रैल को चलेगी।  वहीं, ट्रेन नंबर 01427 पुणे-भागलपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अप्रैल से किया जाएगा। यह ट्रेन पुणे से सुबह छह बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन शाम को 17 बजकर 30 मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 अप्रैल, 16 अप्रैल और 20 अप्रैल को पुणे से चलेगी।

इधर, पश्चिमी रेलवे ने मुंबई और पुणे उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इसमें साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09067 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 19.25 बजे चलेगी और मंगलवार को 06.05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 और 25 अप्रैल, 2021 को चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 09068 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से 16.10 बजे चलेगी और बृहस्पतिवार को 05.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 और 27 अप्रैल, 2021 को चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 01437 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन पुणे से 12, 19 और 26 अप्रैल को 20.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 22.05 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 01438 लखनऊ जंक्शन से 14, 21 और 28 अप्रैल को 00.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 05.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

इसके अलावा नई दिल्ली से दरभंगा के लिए समर स्पेशल ट्रेन कुल तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04074 नई दिल्ली से  11 अप्रैल के बाद अब 15 अप्रैल को चलेगी जबकि ट्रेन नंबर 04076 नई दिल्ली से 13 अप्रैल को रात 23.15 बजे चलेगी।

रेलवे के मुताबिक ये ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित हैं, जिसमें सफर के लिए पहले ही टिकट की बुकिंग करानी होगी। साथ ही यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। बताते चलें कि बिना मास्क पहने किसी भी यात्री को स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें